37 C
Lucknow
Monday, March 30, 2026

कन्या प्राथमिक विद्यालय बुढनामऊ में निपुण छात्रों व सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

Must read

– शिक्षा-संस्कार पर दिया गया जोर
फर्रुखाबाद। जनपद के कन्या प्राथमिक विद्यालय बुढनामऊ में शैक्षिक सत्र समापन के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निपुण दक्षता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विश्वनाथ प्रताप सिंह (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी) ने अपने संबोधन में कहा कि यदि शिक्षक और छात्र के बीच समन्वय स्थापित हो जाए तो कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं रहता। उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षकों की आवश्यकता है जो बच्चों के भीतर प्रतिभा को निखारें, जिससे देश, प्रदेश और जिले का नाम रोशन हो।
उन्होंने विद्यालय में भवन और बैठने की समुचित व्यवस्था न होने पर खेद व्यक्त किया तथा ग्रामीणों से अपील की कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विद्यालय निर्माण से जुड़े न्यायालय प्रकरण को आपसी सहमति से समाप्त करने में सहयोग करें।
इस अवसर पर 20 विद्यार्थियों को लेखन सामग्री, संविधान की प्रति सहित विभिन्न पुरस्कार देकर “निपुण दक्षता सम्मान” से सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा 5 के छात्र सुशांत ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया, जिसे विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बच्चों को माला पहनाकर मेडल, शैक्षिक सामग्री, घड़ी और पानी की बोतल भेंट की गई।
समारोह के दौरान सेवानिवृत्त शिक्षकों मीरा कटियार और सरोज यादव को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही एआरपी राजेंद्र कुमार पवन को एचडी अवार्ड मिलने पर सम्मानित किया गया।
प्रधानाध्यापक नानक चन्द्र द्वारा मुख्य अतिथि विश्वनाथ प्रताप सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र पाल, राजेंद्र पवन वर्मा, जवाहर सिंह गंगवार (एडवोकेट) तथा ग्राम प्रधान मनोज कुमार को स्मृति चिन्ह, शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन के साथ हुई, जिसमें नेहा मिश्रा, संगीता और आसना के सहयोग से दीप प्रज्वलन किया गया। छात्राओं ईशा, एंजेल और मनु ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन जी.आर. वर्मा ने किया।
इस मौके पर शिक्षिका संगीता, फरजाना अंजुम, साहित्यकार आसना, एसएमसी अध्यक्ष मनोज कुमार, पूर्व प्रधान रामविलास यादव, निर्मल चंद कटियार (एडवोकेट) सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों को प्रश्नोत्तरी के माध्यम से बिस्कुट और केले वितरित किए गए तथा सभी के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था भी की गई, जिससे पूरा आयोजन उत्साह और आनंद के माहौल में संपन्न हुआ।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article