29 C
Lucknow
Wednesday, March 11, 2026

होली मिलन समारोह संपन्न, एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की दीं शुभकामनाएं

Must read

फर्रुखाबाद। होली के पावन पर्व के अवसर पर युवा नेता विकास राजपूत के कार्यालय पर आयोजित होली मिलन समारोह उत्साह और सौहार्द के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लोगों ने पहुंचकर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे समारोह में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का वातावरण देखने को मिला।

समारोह में आचार्य विवेकानंद और दुर्वाशा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास प्रमुख रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने होली पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह त्योहार समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देता है। कार्यक्रम में कई दलों और सामाजिक संगठनों के नेताओं ने भी भाग लेकर आयोजन की सराहना की।

इस अवसर पर लोगो ने युवा नेता विकास राजपूत के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास कर रहे हैं। उपस्थित लोगों ने भी उनके मिलनसार स्वभाव और समाजसेवा की भावना की प्रशंसा की।इस दौरान अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article