लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के कुशल नेतृत्व एवं राजीव कृष्ण पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 के दिशा निर्देशन में उत्तर प्रदेश में रंगों का त्यौहार होली बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा पुलिस मुख्यालय (Police Headquarters) में आयोजित होली मिलन समारोह में पुलिस मुख्यालय, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट व अन्य इकाईयों में नियुक्त पुलिस अधिकारीगण एवं सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के साथ फूलों की होली खेली गयी तथा उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सपरिवार होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक बृजलाल, संजय एम0 तरड़े, एस0एन0 साबत, अविनाश चन्द्रा, राजेन्द्र पाल सिंह, ए0के0 जैन एवं आशुतोष पाण्डेय पुलिस महानिदेशक दूरसंचार, के0एस0 प्रताप कुमार पुलिस महानिदेशक पुलिस आवास निगम, सुजीत पाण्डेय पुलिस महानिदेशक फायर सर्विस, प्रकाश डी पुलिस महानिदेशक रेलवे, राजकुमार अपर पुलिस महानिदेशक मानवाधिकार, आर0के स्वर्णकार अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी, नवीन अरोड़ा अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं, प्रशान्त कुमार द्वितीय अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन, ए0 सतीश गणेश अपर पुलिस महानिदेशक यातायात, प्रवीण कुमार अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन, एस0के0 भगत अपर पुलिस महानिदेशक अपराध, के0एस0 इमैन्युअल पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस महानिदेशक के जी0एस0ओ0 सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी/सेवानिवृत्त अधिकारीगण उपस्थित रहे।


