24.1 C
Lucknow
Sunday, March 15, 2026

सरदार पटेल युवा वाहिनी का होली मिलन समारोह संपन्न

Must read

– रंगारंग कार्यक्रमों से सजा आयोजन
– इटावा-बरेली हाईवे स्थित बी. आर.एस.लान में हुआ कार्यक्रम,
– कई प्रतियोगिताओं में युवाओं ने लिया हिस्सा

फर्रुखाबाद। सरदार पटेल युवा वाहिनी के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन इटावा-बरेली हाईवे स्थित बी.आर. एस.में धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियों, प्रतियोगिताओं और आपसी भाईचारे के संदेश के साथ होली का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समारोह में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को फूलों से महका कर होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सक्रिय सदस्यो द्वारा संभाली गईं।इसमें पूर्व प्रधान हर्षवर्धन कटियार, अंशुल कटियार सहित अन्य साथियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह में सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रमुख रूप से बड़े संगठन फतेहगढ़ के पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार, भाजपा नेता महेंद्र कटियार, अजय कटियार, विजय कटियार, संजय कटियार सहित कई गणमान्य नागरिक और युवा कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article