24.4 C
Lucknow
Monday, March 2, 2026

सामाजिक समरसता का संदेश देता होली रंगोत्सव, युवाओं ने गले मिलकर दी शुभकामनाएं

Must read

शाहजहांपुर। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल शाहजीपुर महानगर की ओर से सामाजिक समरसता होली रंगोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन माता सती देवी मंदिर, विसरात पर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन व संचालन बजरंग दल महानगर संयोजक हर्षित गुप्ता ने किया, जबकि अध्यक्षता महानगर समरसता प्रमुख सुरेश राठौर ने की।

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित अश्नील सिंह (विभाग मंत्री, विश्व हिंदू परिषद) ने युवाओं को संबोधित करते हुए सामाजिक एकता, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरक एवं मार्गदर्शक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और समरसता को मजबूत करने का अवसर है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और गले मिलकर सामाजिक समरसता के भाव से होली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मंच पर प्रांत मिलन प्रमुख हरीश प्रजापति, प्रांत विद्यार्थी प्रमुख अंकित मिश्रा सम्राट महानगर मंत्री धर्मेंद्र सिंह, महानगर उपाध्यक्ष रमेश कोरी सहित महानगर पदाधिकारी और विभिन्न प्रखंडों के समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article