33.8 C
Lucknow
Tuesday, March 3, 2026

होली समारोह: सीएम योगी ने रविकिशन को मंच से छेड़ा, सभा में गूंजे ठहाके

Must read

गोरखपुर। होली के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गोरखपुर सांसद व अभिनेता रवि किशन के बीच मंच पर हल्का-फुल्का संवाद चर्चा का विषय बन गया।
कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने मुस्कुराते हुए कहा, “रविकिशन तो कहीं भी नाच-गाकर पैसा कमा सकता है…”। मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी पर सभा में मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे। खुद रविकिशन भी हंस पड़े और हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए प्रतिक्रिया दी।
होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मंच पर नेताओं और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में रंगों और फूलों के साथ उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सौहार्द, विकास कार्यों और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
सीएम योगी ने अपने संबोधन में होली के पर्व को भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक बताते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं रविकिशन ने भी गोरखपुर की जनता का आभार जताया और कहा कि यह प्रेम और अपनापन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
होली के इस आयोजन में राजनीतिक रंग के साथ-साथ हास्य और अपनापन भी देखने को मिला, जिसने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article