33.4 C
Lucknow
Thursday, March 5, 2026

होलिका दहन स्थलों का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Must read

फर्रुखाबाद। होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने दिन एवं रात्रि के समय कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्रान्तर्गत स्थित विभिन्न होलिका दहन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया तथा मौके पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, हुड़दंग या विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए।
जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि होलिका दहन स्थलों पर साफ-सफाई, अग्नि सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है, इसलिए प्रशासन की प्राथमिकता है कि सभी नागरिक शांतिपूर्वक और सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना सकें।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि रात्रि गश्त बढ़ाई जाए, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जाए तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान संबंधित उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों की सक्रियता से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। प्रशासन द्वारा यह भरोसा दिलाया गया है कि जनपद में होली का पर्व पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article