28 C
Lucknow
Saturday, March 28, 2026

पुलिस बल के लिए एचआईवी/एड्स संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित

Must read

वाराणसी। जिला एड्स नियंत्रण सोसाइटी के तत्वाधान में पुलिस अधिकारियों और जवानों के लिए एचआईवी/एड्स संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर प्रसाद के निर्देशन में आयोजित हुआ।
कार्यशाला की अध्यक्षता जिला क्षय रोग अधिकारी एवं प्रभारी दिशा वाराणसी मंडल डॉ पीयूष राय ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं से प्राप्त जानकारी का उपयोग समाज में एचआईवी के प्रसार को रोकने में किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने एचआईवी के साथ जी रहे लोगों के प्रति सहयोगात्मक और संवेदनशील व्यवहार अपनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपर पुलिस उपायुक्त नम्रता श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस कर्मियों के लिए एचआईवी प्रिवेंशन एवं कंट्रोल एक्ट 2017 की जानकारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने एचआईवी से संक्रमित लोगों की गोपनीयता बनाए रखने और उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करने की बात कही।
इस दौरान सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ प्रीति अग्रवाल ने पीपीटी के माध्यम से एचआईवी संक्रमण के कारण, बचाव और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि जागरूकता ही एचआईवी से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है और इसकी जांच सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।
कार्यक्रम में दिशा वाराणसी मंडल के मनीष कुमार सिंह ने जनपद में उपलब्ध जांच और उपचार सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन चेतन श्रीवास्तव ने किया, जबकि क्लीनिकल सर्विस ऑफिसर पूनम गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यशाला के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए देवेंद्र कुमार गुप्ता को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में कई पुलिसकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय भागीदारी कर जागरूकता बढ़ाने में योगदान है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article