फर्रुखाबाद। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू रक्षा मंच की बैठक में आगामी रामनगरिया मेले में कैंप लगाए जाने के बारे में विचार विमर्श किया गया तथा कैंप में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य विवेकानंद की अध्यक्षता में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रीति पवन तिवारी के चौक स्थित निवास पर हुई बैठक में पदाधिकारियों ने भागीदारी की।
बैठक में रामनगरिया के शिविर की तैयारी पर चर्चा की गई जिसमें विशेष रूप से धर्म सभा और सामूहिक जनेऊ कार्यक्रम चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इन कार्यक्रमों के अलावा और भी कार्यक्रम जोड़े जा सकते हैं। शिविर को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी से अपना समर्थन देने की बात कही। बताते चलेंगे अगले महीने पांचाल घाट गंगा तट पर रामनगरिया का मेला आयोजित होगा इस मेले में प्रतिवर्ष रक्षा मंच की ओर से एक शिविर लगाया जाता है जो पूरे महीने पर चलता है।
बैठक में राष्ट्रीय महासचिव बबिता पाठक, अर्चना द्विवेदी ,निधि मिश्रा आलोक भारती, अनिल तिवारी ,प्रीति तिवारी व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।





