24 C
Lucknow
Wednesday, February 18, 2026

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू, थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

Must read

उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं (High school and intermediate examinations) बुधवार से शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गईं। शासन की मंशा के अनुरूप नकल विहीन और पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने के लिए नवाबगंज क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में बुधवार को थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ने केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और प्रवेश द्वार पर हो रही चेकिंग का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो।

राजीव कुमार ने मुख्य रूप से मंझना स्थित सूर्य कुमारी इंटर कॉलेज, हरदुआ के श्री महिपाल शास्त्री इंटर कॉलेज और सिरोली के स्वामी दीनबंधु इंटर कॉलेज का दौरा किया। इसके अतिरिक्त, नगर नवाबगंज में राजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज और यशोदा देवी इंटर कॉलेज का भी निरीक्षण किया गया।

निरीक्षक राजीव कुमार ने केंद्र पर तैनात पुलिस बल दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी बाहरी व्यक्ति का जमावड़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया, “छात्रों को भयमुक्त वातावरण प्रदान करना और परीक्षा की शुचिता बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान पुलिस बल की सक्रियता को देखकर केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ लगाने वाले लोगों में हड़कंप की स्थिति रही। प्रशासन का दावा है कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article