लखनऊ। लखनऊ में गुमशुदा व्यक्तियों के मामलों को लेकर सरकार ने बड़ा दावा किया है। ईलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
79.84% गुमशुदा लोगों को खोजने का दावा
सरकार के अनुसार 1 जनवरी 2024 से 17 मार्च 2026 तक दर्ज कुल 1,19,070 मामलों में से 95,061 लोगों को खोज लिया गया है। यानी लगभग 79.84% मामलों में सफलता मिलने का दावा किया गया है।
हाईकोर्ट की खंडपीठ इस पूरे प्रकरण की लगातार निगरानी कर रही है और समय-समय पर सरकार से प्रगति रिपोर्ट तलब कर रही है।
15 अप्रैल को अगली सुनवाई
अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल तय की है, जिसमें शेष मामलों की स्थिति पर भी रिपोर्ट मांगी जाएगी।
अब भी हजारों लोग लापता
हालांकि बड़ी संख्या में लोगों के मिलने का दावा किया गया है, लेकिन अभी भी हजारों परिवार अपने परिजनों की तलाश में भटक रहे हैं।
गुमशुदा लोगों पर सरकार का बड़ा दावा, 80% से अधिक का पता लगाने की रिपोर्ट पेश


