31 C
Lucknow
Wednesday, February 25, 2026

सनसनीखेज हत्याकांड: पति पर पत्नी व तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर हत्या

Must read

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के समयपुर बादली थाना क्षेत्र के चंदन पार्क इलाके में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी और तीन मासूम बेटियों की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।
पुलिस के अनुसार सुबह सूचना मिली कि चंदन पार्क स्थित एक मकान में चार लोगों की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची। जब घर का दरवाजा खोला गया तो अंदर का दृश्य देख पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए। ग्राउंड फ्लोर पर बने एक कमरे में तीन छोटी बच्चियों और एक महिला के शव खून से लथपथ पड़े मिले। सभी के गले पर किसी तेज धारदार हथियार से वार के गहरे निशान थे।
घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीमों को बुलाया गया। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस ने पूरे मकान को सील कर दिया है।
जांच में मृतकों की पहचान अनीता (30 वर्ष), उनके पति मुंचन केवट की पत्नी, और उनकी तीन बेटियों (उम्र लगभग तीन, चार और पांच वर्ष) के रूप में हुई है। परिवार मूल रूप से पटना, बिहार का निवासी था और दिल्ली में रहकर जीवन यापन कर रहा था। मुंचन केवट आजादपुर मंडी में सब्जी बेचने का काम करता था और परिवार के साथ इसी मकान में रह रहा था।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पति मुंचन केवट को मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है, जो घटना के बाद से ही फरार है। पड़ोसियों के अनुसार सुबह घर का दरवाजा खुला था और अंदर कोई हलचल नहीं हो रही थी, जिस पर शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही, इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि आरोपी तक जल्द पहुंचा जा सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस हृदयविदारक घटना के बाद इलाके में दहशत और शोक का माहौल

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article