17 C
Lucknow
Monday, February 9, 2026

खुशियां मातम में बदलीं, कार–ट्रक की भीषण टक्कर में दो की मौत, नौ घायल

Must read

 

शाहजहांपुरl एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियों को मातम में बदल दिया। जलालाबाद के निकट ठीगरी गांव के पास कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर के मोहल्ला हद्दफ चौकी क्षेत्र से अर्टिगा कार में सवार होकर 11 लोग फर्रुखाबाद जनपद के पटिया गांव में लड़की बेबी के तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही कार थाना अल्हागंज क्षेत्र के गांव कोठा मंझा के पास पहुंची, तभी फर्रुखाबाद से जलालाबाद की ओर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार आनंदपाल (48) और सुरेश पाल (60) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे में कार सवार नन्हे (72), विमलेश (21) और दीपांशु (22) की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। वहीं विनोद पाल (40), निखिल (30), कप्तान (60), राघव (13), अनमोल (12) और सोवेंद्र (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही जलालाबाद कोतवाली और थाना अल्हागंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया, जहां तीन की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article