लखीमपुर-खीरी। हनुमान जयंती पर 26वीं कीर्तनमयी पदयात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। करीब 11 किमी लंबी यह यात्रा सुभाष पार्क से शुरू होकर बाबा हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई।
यात्रा में बुलडोजरों पर सजी भव्य झांकियां और भजन-कीर्तन आकर्षण का केंद्र रहे। ‘जय श्रीराम’ और ‘जय हनुमान’ के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा।
प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।


