27 C
Lucknow
Tuesday, March 24, 2026

बिजली विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, 200 गांवों की बिजली ठप

Must read

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बिजली विभाग की टीम पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। जरीफ नगर थाना क्षेत्र के जतकि गांव में लाइन दुरुस्त करने पहुंची टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली विभाग के कर्मचारी क्षेत्र में बिजली लाइन ठीक करने और पेड़ की टहनियां काटने पहुंचे थे। इसी दौरान टहनियां काटने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि दबंगों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
हमले के दौरान कर्मचारियों से करीब 6500 रुपये नकद और मोबाइल फोन भी छीन लिए गए। किसी तरह अपनी जान बचाकर कर्मचारी मौके से भाग निकले और घटना की सूचना अधिकारियों को दी।
घटना के बाद इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे करीब 200 गांवों में अंधेरा छा गया और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पुलिस ने मामले में तीन नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस घटना ने न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article