अर्चित शर्मा
फिरोजाबाद। जनपद के अलग-अलग थानों की पुलिस ने आधा दर्जन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी नसीरपुर ज्ञानेंद्र सौलंकी पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे, तभी मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर वांछित अपराधी जीतू उर्फ मनोज पुत्र दिनेश निवासी नंदराम की मढईया थाना नसीरपुर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मक्खनपुर चमन कुमार शर्मा ने छापा मारकर साजन उर्फ अमित कुमार पुत्र अवनीश कुमार निवासी लभऊआ थाना शिकोहाबाद को पकड़ा है। थानाध्यक्ष फरिहा राजीव कुमार ने छापा मारकर चार जुआरियों को जुआ खेलते पकड़ा है। जिसमें राजकुमार पुत्र करन सिंह निवासी मौहल्ला कसियाना, इमरान पुत्र शमशाद, शानू पुत्र शमशाद, साजिद पुत्र इरशाद निवासीगण गागनी दरवाजा फरिहा है। जुआरियों के पास से 1790 रू. नगद बरामद हुए है।


