स्कूल परिसर में बड़ा हादसा : बास्केटबॉल खेलते समय पोल गिरने से छात्र गंभीर घायल

0
38

लखनऊ। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस) में खेल के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बास्केटबॉल कोर्ट में मूविंग पोल गिरने से कक्षा 11 का छात्र अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।

घटना के बाद स्कूल प्रशासन पर आरोप है कि उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को तुरंत नहीं दी और मामले को दबाने की कोशिश की। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

जानकारी के अनुसार, अक्षय अपने साथियों के साथ बास्केटबॉल खेल रहा था। खेल के दौरान कोर्ट में लगा मूविंग पोल — जिसे जरूरत के अनुसार हटाया या लगाया जा सकता है — अचानक गिर पड़ा और अक्षय उसके नीचे दब गया।

हादसे के बाद स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था और खेल उपकरणों की देखरेख पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की पूरी जांच कराई जा रही है और स्कूल प्रशासन से जवाब तलब किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here