चाइनीज मजे पर प्रतिबंध, स्मार्ट मीटरों के विरोध का ऐलान
फर्रुखाबाद। जनपद में बिजली के स्मार्ट मीटर ना लगने व चाइनीस माझे की बिक्री पूर्ण प्रतिबंधित करने तथा समाने चार पहिया वाहनों पर से सफेद लाइट हटाने की मांग को लेकर महिला व्यापार महिला व्यापार मंडल ने जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंप कर मांगे पूरी करने की बात कही।
ज्ञापन में कहा गया कि जनपद में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं जबकि पुराने मीटर सही से काम कर रहे हैं तो नए मीटर लगाने की क्या आवश्यकता है ।स्मार्ट मीटर की गति बहुत तेज है और तेज गति होने के कारण स्मार्ट मीटर बहुत यूनिट बनाते हैं जिससे बिल बहुत ही ज्यादा अधिक आता है । जनमानस को भुगतान करने में कठिनाई होती थी है। समर्थ आम जनमानस जब मासिक बिल नहीं जमा कर पता तो वह विलंब से शुल्क सहित दूसरे महीने में बिल जमा करता है यदि किसी जन मानस या व्यापारी के यहां परिवार में कोई ऐसी बीमारी होती है या कोई अन्य समस्या आ जाती है जिससे वह बिजली की आवश्यकता होती है तो ऐसी स्थिति में वह पहले से कमजोर होने के कारण मासिक बिल जमा नहीं कर पता तो स्मार्ट मीटर पर उसके यहां की विद्युत व्यवस्था बंद कर दी जाती है जिसके लिए उसकी गंभीर संकट से गुजरना पड़ेगा। महिला व्यवहारियों ने कहा कि जबरन मी स्मार्ट मीटर लगाए जाते हैं जो की अन्याय है। जनपद में चाइनीस मांझे की बिक्री पर तत्काल पूर्णत प्रतिबंध लगाया जाए इसके साथ ही चार पहिया वाहनों पर से सफेद लाइट हटवाई जायें। ज्ञापन महिला व्यापार मंडल की जिला अध्यक्ष सोनी शुक्ला की अवाई में दिया गया जिसमें सीता भदौरिया प्रीति गुप्ता महिला व्यापारी पदाधिकारी शामिल रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here