किसानों की सात सूत्री मांगों को लेकर बीकेएमयू ने सौंपा ज्ञापन

0
32

कायमगंज| भारतीय किसान मजदूर यूनियन (अराजनैतिक) ने अपनी सात प्रमुख मांगों को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम अरुण कुमार सिंह को सौंपा। यूनियन ने बताया कि क्षेत्र की नहरों में लंबे समय से पानी की आपूर्ति बाधित है, जिसके कारण किसानों की फसलें सूखने लगी हैं। किसानों ने मांग की कि नहर का पानी टेल यानी अंतिम छोर तक अनिवार्य रूप से पहुंचाया जाए, ताकि क्षेत्र के सभी किसानों को लाभ मिल सके।

ज्ञापन में लेखपालों द्वारा अंश निर्धारण में लगातार हो रही त्रुटियों को तुरंत सुधारने और इसमें लापरवाही बरतने वाले लेखपालों को पदमुक्त करने की भी मांग की गई। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू बिजली कनेक्शन मुफ्त करने और लगातार हो रही बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाने की अपील भी की गई।

किसानों ने कृषि कार्यों में खाद की बढ़ती कालाबाजारी पर चिंता जताते हुए खाद दुकानों पर गुप्त रूप से छापेमारी करने और अधिक कीमत पर खाद बेचने वाले दुकानदारों के लाइसेंस रद्द करने की मांग भी उठाई।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष डॉ. प्रेमचंद सक्सेना, रमेश चंद्र पाल, सुरेश चंद्र, राजेश कुमार, मोतीलाल शाक्य, राजवीर, नौरंगीलाल, ओमकार, दीपू सक्सेना सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here