फर्रुखाबाद। मनरेगा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी मोहम्मदाबाद को सौंपते हुए मांगे पूरी कराए जाने की बात कही।
दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि मनरेगा कर्मियों में अपना तो कार्य किया है बल्कि उनको दिए गए अतिरिक्त कार्य भी पूरे मनोयोग लगाकर पूरे किए हैं उन्हें पिछली दिवाली पर भी वेतन नहीं मिल पाया था और होली पर भी उनका मानदेय नहीं दिया गया जिस कारण से कई जगहों पर मनरेगा कर्मी भुखमरी की कदर पर पहुंच गए हैं और आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। जबकि इन मनरेगा कर्मियों ने फिर जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों में अपना पूरा योगदान दिया है हर रोज घर से ड्यूटी करने के लिए निकलते हैं लेकिन उनके दिमाग में एक ही बात कौन सी रहती है कि वेतन और मंडे इत्यादि कुछ भी नहीं मिल रहा है ऐसे में कर्मचारियों में आक्रोश और मजबूरी दोनों ही दिखाई दे रहे हैं। ज्ञापन में मांग की गई की सभी मनरेगा कर्मचारियों का मानदेय और जो भी बकाया है वह दिलाया जाए ताकि उनके जीवन की सुरक्षा हो सके और उनके परिवार का भरण पोषण हो सके।
ज्ञापन पर अरविंद सिंह अजय सिंह जयदेव मयंक तिवारी अतुल कुमार विजेंद्र प्रदीप कुमार, स्वदेश कुमार अतुल कुमार समेत बड़ी तादाद में कर्मचारियों ने हस्ताक्षर किए हैं।






