आन लाइन व्यापार पर नियंत्रण की उठाई मांग
फर्रुखाबाद। ऑनलाइन व्यापार को नियमों में प्रबंध करने और उसे पर रोक लगाई जाने की मांग को लेकर व्यापार मंडल मिश्रा गुट ने प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद मुकेश राजपूत को उनके निवास पर सौंपा । जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला की अगवाई में व्यापारी नेताओं ने सांसद से बातचीत की और की गई मांगों के बारे में बताया।
दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि ऑनलाइन व्यापार से छोटे व मध्यम स्तर के व्यापारी को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है जिससे बाजार में असंतुलन पैदा हो रहा है। ऑनलाइन खरीदारी पर विशेष छूट और कम दामों जैसी स्थितियों को देखते हुए उपभोक्ता उनसे खरीदारी कर रहे हैं जिससे व्यापारियों की बिक्री पर भारी असर देखने को मिल रहा है यहां तक कि उनका अस्तित्व ही संकट में पड़ता जा रहा है ।ऐसे में सरकारी नियमावली के अनुसार बिक्री किए जाने को निर्धारित किया जाए और जो कंपनियां इन नियमों का पालन न करें उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उसके साथ ही ऑनलाइन व्यापार और स्थानीय व्यापार में दामों की असमानता को भी समाप्त किया जाए व्यापारियों को प्राकृतिक आपदा अग्निकांड इत्यादि के बारे में योजना चलाकर मुआवजा दिया जाए ।इसी प्रकार की कई मांगें ज्ञापन में की गई हैं। ज्ञापन में कहा गया यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो मजबूरन व्यापार मंडल धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होगा।
ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष राजू गौतम, नगर महामंत्री राकेश सक्सेना, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष लाल कनौजिया सहित अनेक व्यापारी नेता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here