26.7 C
Lucknow
Tuesday, April 7, 2026

गुटखा विवाद: मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Must read

 

सुमेरपुर, हमीरपुर
कस्बे में गुटखा थूकने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित दीपक शिवहरे ने सुमेरपुर पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

दीपक शिवहरे ने पुलिस को बताया कि वे दोपहर में कमलेश तिराहा पर मीठा लेने गए थे। उसी समय बाइक पर सवार दो युवकों ने उन पर गुटखा थूक दिया। जब दीपक ने आपत्ति जताई, तो युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई।

वीडियो में देखा जा सकता है कि रेलवे क्रॉसिंग के पास दोनों पक्ष एक-दूसरे से भिड़े हुए हैं। मारपीट करने वाले युवकों की पहचान और पता अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

सुमेरपुर थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article