27 C
Lucknow
Wednesday, March 25, 2026

युवतियों को सिलाई मशीन देते अतिथिगण, प्रशिक्षित युवतियों को बांटी सिलाई मशीन

Must read

 

अर्चित शर्मा

 

फिरोजाबाद। चाइल्ड फंड इंडिया पेस-दिशा द्वारा सिलाई ट्रेड में प्रशिक्षित 23 युवतियों को सिलाई मशीन वितरित कर रोजगार का मार्ग प्रशस्त किया।

सरोजनी नायडू विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवानदास शंखवार ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए 25 वर्ष की उम्र तक कठिन परिश्रम करें और बाहरी दिखावे से बचें, तो निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। सिलाई की मशीन आपके लिए रोजगार के अवसर प्रदान करेगी। जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक राजीव यादव ने कहा कि आज सिलाई के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं है। इसके लिए आपके अंदर हुनर होना चाहिए। आरसेटी सेंटर के योगेश शर्मा ने पेस दिशा संस्था के कार्यों की सराहना की। जन शिक्षण संस्थान के निदेशक एसके शर्मा ने कहा कि हमारी संस्था से प्रशिक्षितों को एनसीवीटी से प्रमाण पत्र मिलता है। कांच उद्योग विकास केंद्र के डॉ ज्योति जैन ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया। पेस दिशा के प्रोजेक्ट मैनेजर कासिम अली ने कहा कि पेस दिशा द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के लिए नगर की चिन्हित बस्तियों के स्पॉन्सर्ड 1700 बालक-बालिकाओं और उनके परिवार के विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर विहान विद्यालय की शिक्षिका विजय लक्ष्मी, आरती शुक्ला, अनुपम शर्मा, नरेश राठौर, केसी श्रीवास्तव, रेखा वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article