लखनऊ: राजधानी लखनऊ के थाना गुडम्बा में आज सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर “रन फॉर यूनिटी” (Run for Unity) कार्यक्रम का आयोजन थाना गुडंबा पुलिस (Gudamba Police) द्वारा किया गया।
थाना प्रभारी श्री प्रभातेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में समस्त थाना स्टाफ ने एकता एवं अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए थाना परिसर से स्पोर्ट्स कॉलेज तक दोड़ लगाई।
कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, पत्रकार बंधुओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर थाना प्रभारी द्वारा सभी से देश की एकता, अखंडता एवं सोहार्द बनाएं रखने का संकल्प लेने का आवाह्न किया।


