विधानसभा स्तर पर व्यापारी सम्मेलन, शक्ति केंद्र स्तर पर पोस्ट के जरिए नई दरों का प्रचार प्रसार करें
फर्रुखाबाद। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह ने लकूला के निकट स्थित रेडिएंटो हॉस्पिटल के सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने बड़ी से लेकर छोटी चीजों तक में जीएसटी की दरों में कमी की है जो की जनमानस के लिए हितकारी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने दीपावली पर डबल धोखा दिया है। उन्होंने पार्टी जनों से अपील की की बी सरकार की योजना को घर-घर तक पहुंचाने का काम करें विधानसभा स्तर पर शक्ति केंद्र स्तर पर जीएसटी की कम हुई दरों का प्रचार करना है।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जिस दिन से परिवर्तन लागू हुआ है उसी दिन से जीएसटी में कटौती करके व्यापारी अपने माल की बिक्री करें पुराना माल भी इसी दर पर जनमानस को भेजा जाना चाहिए इस बारे में यदि कोई शिकायत मिलती है तो गलत करने वाले व्यापारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि ऐसा सुनने में आया है कि पुराने माल को पुराने जीएसटी दर पर बेचा जा रहा है जो की सरकार के फैसले का उलंघन है। ऐसा कोई मामला पकड़ा जाता है तो उसे व्यापारी के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश बार केंद्र की सरकारों ने छात्रों किसानों महिलाओं सभी के लिए कल्याणकारी काम किए हैं आने वाले 2017 में एक बार फिर भारी बहुमत से बीजेपी जीत कर सरकार बनाएगी। उन्होंने पर विपक्षियों पर तंज करते हुए कहा कि 2047 तक विपक्षी सत्ता में आने की बात का सपना भी न देखें। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर उथली राजनीति करने का आरोप लगाया। क्षेत्र उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने जीएसटी के दरों में कमी की है अब संगठन के पदाधिकारी विधानसभा स्तर पर व्यापारियों के सम्मेलन करके इसकी जानकारी उन तक पहुंचाएं और शक्ति केदो पर पोस्टर लगाकर जीएसटी की नई दरों का प्रचार किए जाने का निर्देश नेतृत्व से प्राप्त हुआ है यह काम शीघ्र किया जाना है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, रेडिएंट हॉस्पिटल के निदेशक ठा.जितेंद्र सिंह राजावत ,भाजपा मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी व अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।






