28 C
Lucknow
Friday, March 27, 2026

ईश्वरीय विश्वविद्यालय में भव्य नवदुर्गा महोत्सव का आयोजन

Must read

फर्रुखाबाद: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी इतनी विश्वविद्यालय (University) खतराना सेवा केंद्र पर नवदुर्गा महोत्सव (Navdurga Festival) उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर नौ देवियों की झांकी सजाई  गई और शक्तियो तथा उनके आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भी के सुमन ने कहा कि शिव और शक्ति दोनों ही सृष्टि के निर्माता हैं।  शक्ति का संचार करने वाली मां जगदंबा है। उनसे  हमें ऊर्जा प्राप्त होती है इसलिए शक्ति की आराधना का पर्व नवदुर्गा अति महत्वपूर्ण है। समाजसेवी चिकित्सक डॉक्टर मनोज मेहरोत्रा ने नवदुर्गा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।

केंद्र संचालिका बीके दीपिका ने नौ देवियों के रहस्य और महत्व को रेखांकित करते हुए आध्यात्मिक संदेशों को जीवन में धारण करने की बात कही। बीके ज्योति ने सभी का स्वागत किया। व्यापारी नेता संजय गर्ग ने कहा कि ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय वास्तविकता में आध्यात्मिक और सामाजिक सेवा में भूमिका निभा रहा है। इस मौके पर सुषमा कमलेश सहित तमामबहन बीके संतोष गौरी लोग मौजूद रहे।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article