गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर (Gorakhpur) जिले में सड़क हादसा हुआ। 2 बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, वहीं 2 लोगों को गंभीर चोटें (seriously injured) आईं है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
खबरों के मुताबिक, घटना झंगहा थाना क्षेत्र के बोहाबार चौराहे के पास घटी है, जहां 2 बाइकों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हुई है। घटना इतनी भयानक थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए और हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
वहीं इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अविनाश विश्वकर्मा (आकाश) के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान जतिन (20) और शेरू (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है, पुलिस घटना की जांच कर रही है।


