32 C
Lucknow
Saturday, March 28, 2026

फिल्म ‘गोदान’ का पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च

Must read

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया विमोचन, गौ माता पर आधारित पहली फिल्म
लखनऊ। लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गौ माता पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ का पोस्टर और ट्रेलर रिलीज किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च किया।
बताया गया कि ‘गोदान’ गौ माता के महत्व, संरक्षण और सामाजिक सरोकारों पर आधारित देश की पहली फिल्म है। फिल्म के माध्यम से गौ संरक्षण, भारतीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन से जुड़े भावनात्मक पहलुओं को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष स्थान है और इस तरह की फिल्में समाज को सकारात्मक संदेश देने का कार्य करती हैं। उन्होंने फिल्म से जुड़े कलाकारों और निर्माताओं को शुभकामनाएं दीं।
फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। सांस्कृतिक और सामाजिक विषयों पर बनी इस फिल्म को लेकर फिल्म प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
फिल्म ‘गोदान’ के माध्यम से गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article