29.2 C
Lucknow
Sunday, April 5, 2026

ईस्टर पर गिरिजाघरों में दिखा श्रद्धा उल्लास और आध्यात्मिक वातावरण

Must read

प्रभात फेरियां निकालीं ,विशेष प्रार्थना सभाएं, बच्चों का 32वां संस्कार
फर्रुखाबाद। ईस्टर के पावन अवसर पर नगर के गिरजाघरों में श्रद्धा, उल्लास और आध्यात्मिक वातावरण का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवित होने की स्मृति में मसीही समाज के लोगों ने विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया तथा विश्व शांति का संदेश दिया।
बढ़पुर स्थित सीएनआई चर्च बढ़पुर में ईस्टर संडे के अवसर पर भव्य प्रार्थना सभा आयोजित की गई। प्रातःकाल प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें मसीही समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से प्रभु की महिमा का गुणगान किया और उनके पुनर्जीवन की खुशी मनाई।
चर्च में आयोजित विशेष आराधना सभा के दौरान पादरी मनोज कुमार ने पवित्र बाइबिल के सात वचनों का पाठ किया। उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि ये वचन क्षमा, प्रेम, विश्वास और परमेश्वर के प्रति समर्पण का संदेश देते हैं। इन वचनों पर चिंतन कर विश्वासी अपने जीवन को सकारात्मक दिशा दे सकते हैं और प्रभु यीशु के आदर्शों को आत्मसात कर सकते हैं।
इस अवसर पर चर्च में बच्चों का 32वां (धार्मिक संस्कार) भी संपन्न कराया गया, जिसमें चार बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे परिसर में भक्ति एवं अनुशासन का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम में राजीव के लाल, भावना लाल, विनीता, अमन मनीला, अजय जी लाल, आदित्य सहाय, विजय दयाल, रितेश ऑलिव, एलिस दयाल, डोरकास अबरार, सुनील विक्टर, वीना साइमन, निशा लाल, राहुल अबरार, सुषमा लाल, अनमोल लाल, प्रशांत एडसन सहित बड़ी संख्या में मसीही समाज के लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर प्रभु यीशु के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सिटी चर्च ,आर सोलसोल्स चर्च, रखा चर्च सभी में उल्लास का वातावरण देखा गया शाम के समय लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर बधाइयां दीं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article