नई दिल्ली। राजधानी में अपराध पर शिकंजा कसते हुए दिल्ली पुलिस की साउथ ईस्ट जिला इकाई ने ‘ऑपरेशन आघात’ चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। विशेष अभियान के तहत 200 से ज्यादा अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह ऑपरेशन क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, अवैध हथियार रखने वालों और शराब तस्करों के खिलाफ चलाया गया। अभियान के दौरान आरोपियों के कब्जे से 10 गैर-कानूनी हथियार बरामद किए गए। इसके साथ ही 10,000 से ज्यादा अवैध शराब की बोतलें भी जब्त की गई हैं।
बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के तहत कई संवेदनशील इलाकों में एक साथ छापेमारी की गई। संदिग्धों की पहचान पहले से तैयार सूची और खुफिया सूचना के आधार पर की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों में लूट, स्नैचिंग, अवैध शराब कारोबार और आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित लोग भी शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।
‘ऑपरेशन आघात’ के बाद इलाके में पुलिस की सख्ती साफ दिखाई दे रही है और स्थानीय लोगों ने भी इस कार्रवाई का स्वागत किया






