48 घंटे में इरादतनगर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से बाइक बरामद
आगरा। आगरा जिले में गला दबाकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई इरादतनगर थाना पुलिस द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दीपक उर्फ दीपू के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई है।
जांच में सामने आया है कि अभियुक्त और मृतक दोनों एक ही बारात में शामिल होकर लौट रहे थे। रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर मृतक का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने आगरा–ग्वालियर हाईवे पर मुबारकपुर कट के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर भरोसा बढ़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here