32 C
Lucknow
Tuesday, March 31, 2026

नशे पर बड़ा प्रहार: 3.50 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Must read

बरेली। जिले में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में हेरोइन और नशीला पदार्थ बरामद हुआ है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये आंकी गई है।
कार्रवाई के दौरान टीम ने आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 750 ग्राम हेरोइन और लगभग 950 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। इसके अलावा तस्करों के पास से 3 मोबाइल फोन और 87,520 रुपये नगद भी जब्त किए गए हैं।
पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी वर्ष 2012 से ही नशीले पदार्थ तैयार कर उसकी सप्लाई कर रहे थे। यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और विभिन्न क्षेत्रों में ड्रग्स की तस्करी कर रहा था।
यह गिरफ्तारी भमोरा थाना क्षेत्र के तख्तपुर इलाके से की गई है। पुलिस को लंबे समय से इन तस्करों की तलाश थी और मुखबिर की सूचना के आधार पर यह बड़ी कार्रवाई अंजाम दी गई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह के तार किन-किन अन्य जिलों और राज्यों से जुड़े हुए हैं।
प्रशासन ने साफ किया है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article