प्राइवेट हॉस्पिटल–पैथोलॉजी ले जाने वाला दलाल गिरफ्तार

0
28

 हैलेट में मरीजों का सौदा, ब्लड सैंपल और आधार कार्ड के साथ पकड़ा गया एजेंट

कानपुर। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के तमाम दावों के बीच हैलेट हॉस्पिटल (स्वरूप नगर थाना क्षेत्र) से एक बड़ा खुलासा हुआ है। प्राइवेट अस्पतालों और पैथोलॉजी की ओर मरीजों को मोड़ने वाले एक दलाल को मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने राउंड के दौरान रंगे हाथ पकड़ लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, पकड़ा गया दलाल लंबे समय से हैलेट में सक्रिय था। वह वार्डों में जाकर मरीजों को बहला–फुसलाकर प्राइवेट अस्पतालों एवं पैथोलॉजी की ओर भेजता था। बदले में उसे तय कमीशन मिलता था। इससे न सिर्फ गरीब मरीजों का आर्थिक शोषण होता था, बल्कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की छवि भी खराब हो रही थी।
प्रिंसिपल की सख्ती से खुला रैकेट
राउंड पर निकले मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को दलाल की गतिविधियों पर संदेह हुआ। पूछताछ में उसके पास से कई मरीजों के आधार कार्ड, ब्लड सैंपल और अन्य दस्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here