28.5 C
Lucknow
Sunday, March 15, 2026

घर में हुए विवाद के बाद पेट्रोल पंप कर्मी ने खाई सल्फास, हालत गंभीर

Must read

यूथ इंडिया संवाददाता
अमृतपुर फर्रुखाबाद। थाना राजेपुर क्षेत्र निवासी पेट्रोल पंप कर्मी का घर में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे आहत होकर उसने सल्फास खा ली। परिजनों ने जब उसकी हालत को खराब होते देखा तो कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजन निजी वाहन से लेकर जिला अस्पताल लोहिया आए।जहां अब पेट्रोल पंप कर्मी का उपचार जारी है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम पट्टी दारापुर निवासी रोहित कुमार पड़ोसी जनपद हरदोई के अर्जुनपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करता है। रविवार को है पेट्रोल पंप से काम खत्म करके घर आया था। उसका घर में परिजनों से मामूली बात को लेकर कुछ विवाद हो गया। जिस हाथ होकर उसने घर में रखी हुई सल्फास की गोली खाली। मां सुनीता ने पुत्र रोहित सल्फाज की गोली खाते हुए देख लिया। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया।तब तक रोहित अचेत होने लगा। तत्काल निजी वाहन से मां सुनीता, चाचा शिवम सहित अन्य परिजन रोहित को लेकर जिला अस्पताल लोहिया आए।क्षेत्र में बाढ़ का पानी भरा होने की वजह से अस्पताल में समय भी लग गया। जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी में भर्ती कर रोहित का उपचार शुरू किया गया।काफी देर तक उपचार के बाद भी वह होश में नहीं आया है।ईएमओ डॉ ने बताया की लगातार निगरानी की जा रही है। अगर मरीज की हालत ज्यादा गंभीर हुई तो हायर सेंटर रेफर कर दिया जायेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article