30 C
Lucknow
Monday, March 23, 2026

यूपी में गैस की किल्लत बरकरार, कई जिलों में हंगामा और लंबी कतारें

Must read

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में घरेलू गैस की किल्लत अभी भी बनी हुई है, जिससे आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के कई जिलों में लोग सुबह से ही एलपीजी सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें समय पर गैस नहीं मिल पा रही है।
कानपुर में हालात और ज्यादा बिगड़ते नजर आए, जहां गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने सिलेंडर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कई दिनों से गैस नहीं मिल रही है, जिससे घरेलू कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
वहीं सीतापुर में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का मामला सामने आने के बाद गैस एजेंसी संचालिका के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ में भी हालात चिंताजनक हैं, जहां लोग सुबह 4 बजे से ही गैस एजेंसी के बाहर लाइन लगाकर खड़े हो रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग के बाद मैसेज आने के बावजूद भी उन्हें सिलेंडर की डिलीवरी नहीं मिल रही है।
प्रदेश के अन्य जिलों से भी इसी तरह की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे यह साफ है कि गैस आपूर्ति व्यवस्था में कहीं न कहीं बड़ी खामी है।
लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गैस आपूर्ति को सुचारू कराया जाए और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article