34 C
Lucknow
Tuesday, March 17, 2026

अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित, भीषण गर्मी में लोग परेशान

Must read

फर्रुखाबाद। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी के साथ ही राजेपुर क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बीते कई दिनों से हो रही बार-बार बिजली कटौती के कारण स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों और कामगारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
राजेपुर गंगापार बिजली उपकेंद्र से जुड़े गांवों में इन दिनों बिजली आपूर्ति प्रभावित चल रही है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, लोगों ने पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरणों का उपयोग शुरू कर दिया है, जिससे बिजली की मांग अचानक बढ़ गई है। लेकिन आपूर्ति में बाधा आने से हालात और खराब हो गए हैं।
स्थानीय निवासी छोटे राजा, हरिराम, मुकेश सिंह, राम मुरारी और मुकेश सहित कई दुकानदारों और कामगारों ने बताया कि बिजली न होने के कारण उनका रोजमर्रा का कामकाज ठप हो जा रहा है। मंगलवार को सुबह के समय करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
वहीं, राजेपुर बिजली उपकेंद्र के अवर अभियंता (जेई) हरिओम सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए बिजलीघरों में लगे उपकरणों और ट्रांसफार्मरों का रखरखाव कार्य किया जा रहा है। यह कार्य 20 मार्च तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान सप्ताह में एक या दो दिन कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रह सकती है।
हालांकि, लगातार हो रही कटौती से नाराज लोगों ने विभाग से जल्द ही समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि गर्मी के मौसम में राहत मिल सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article