फर्रुखाबाद । पांचाल घाट गंगा तट पर श्री गंगा मइया स्वच्छता एवं दीपदान आयोजन समिति द्वारा गंगा स्वच्छता अभियान के जन जागरण अभियान दसवां वार्षिक उत्सव में ६०४ वाँ रुद्राभिषेक आयोजन किया गया। इस मौक़े पर श्री पार्थिवेश्वरनाथ का रुद्राभिषेक हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में बड़े गुरु जी महाराज श्री ओंकारदास ब्रह्मचारी एवं कार्यक्रम के संरक्षक पूज्य ईश्वरदास महाराज एवं कार्यक्रम अध्यक्ष पूज्य सत्यदेव पाण्डेय महाराज रहे । उन्होंने गंगा स्वच्छता अभियान में भक्तों का जन जागरण कर प्रेरणा प्रदान की ।
द्वितीय दिवस में भगवान पार्थिवेश्वरनाथ का ६०४बॉ रुद्राभिषेक विद्वान् आचार्य ओंकारनाथ मिश्रा, द्वारा विधिवत वेद की ऋचाओ द्वारा पवित्र जल, दूध, दही, घी, शहद,शक्कर, पंचामृत, इक्षुरस, औषधियों के रस की रसधाराओं गंगाजल आदि के साथ रुद्राष्ठाध्यायी के पाठ द्वारा सत्यव्रत पाण्डेय ने सपत्नीक अभिषेक कर सभी के लिए मंगल कामनाएं हेतु पूजन किया।
इस अवसर आनंददास जी मौनी महाराज दिवाकरानंद ने मंगल कामनाओं के साथ पूजन किया इसके पश्चात संत भोज भंडारा महाप्रसाद का आयोजन किया गया । श्री राम राज्य अभिषेक बड़े गुरुजी ओंकारदास ब्रह्मचारी के द्वारा भगवान श्री राम का राज तिलक किया आयोजन समिति ने उत्सव मनाया।
इस अवसर पर भजन संध्या में नवीन मिश्रा “नब्बू” आशुतोष मिश्रा आदेश मिश्रा गौरव मिश्रा वीरेंद्र शर्मा आदि ने स्वर संगम के साथ संगीत में भजन संध्या में भक्ति रस की गंगा में आनंदित किया ।आयोजन समिति के द्वारा सभी लोगों का अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह पुष्प मालाओं के साथ सभी भक्तजनों का स्वागत किया कार्यक्रम देर रात्रि तक चलता रहा रात में भक्तों ने गंगा में दीपदान दीपोत्सव मनाया कार्यक्रम का विराम भगवान श्री राम जी एवं भगवान श्री पार्थिवेश्वरनाथ भोलेनाथ की महा आरती के साथ कार्यक्रम का विराम हुआ ।
श्री रामचरित मानस का वाचन श्री रामसेवक बाजपेई, सुनीत दीक्षित दिनेश शुक्ला, रोहित पाण्डेय रोहित अग्निहोत्री ने रामचरित मानस का वाचन किया इस अवसर पर श्री प्रभात अवस्थी प्रभात मिश्रा, अतुल दुवे, अवधेश पाण्डेय, महेन्द्र अवस्थी “छोटे”, श्री रामजी वाजपेई, निर्दोष शुक्ला, अवधेश पाण्डेय, धनंजय अग्निहोत्री, रघुवंश मिश्रा, विजय अग्निहोत्री, सौरभ तिवारी, उमाशंकर गुप्ता, बबिता पाठक प्रीति तिवारी, राजन अवस्थी, अलोक मिश्रा”रामू” अभिषेक बाजपेई,
शरद बाजपेई, अनुराग वर्मा सुबोध गुप्ता “पिंटू”, देवनारायण मिश्रा आदि सहित सैकड़ो गणमान्य जनों उपस्थित रही
वहीं अन्य जनपद कानपुर कन्नौज मैनपुरी हरदोई शाहजहांपुर जनपदों से सैकड़ो भक्तों ने धार्मिक पूजनमें सम्मिलित होकर पुण्य लाभ उठाया और अपने को धन्य किया
गोपाल कृष्ण मिश्रा प्रियव्रत पाण्डेय,संदीप पाण्डेय “गोलू” रघुवंशमिश्रा, अनमोल अग्निहोत्री, अलोक शुक्ला, अमित बाजपेई आयोजन की व्यवस्था में रहे।





