गाजियाबाद। थाना विजय नगर पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में अभियुक्त आकाश कौशिक को गोली लगी और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, उसका साथी सौरभ को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
एसीपी कोतवाली रितेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रॉयल टावर के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। बदमाशों को रोकने पर दोनों भागने लगे और मोटरसाइकिल लेकर फिसल गए। जब पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में आकाश कौशिक घायल हुआ।
पुलिस ने बताया कि ये दोनों दिल्ली-एनसीआर में चोरी की मोटरसाइकिल से पर्स, मोबाइल और चैन झपटने की वारदातों में शामिल थे। इनके कब्जे से 40,000 रुपये नगद, अवैध असलहा और कारतूस बरामद किए गए हैं।
> रितेश कुमार त्रिपाठी, एसीपी कोतवाली, गाजियाबाद ने कहा कि”यह दोनों लंबे समय से चोरी की घटनाओं में सक्रिय थे। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से यह सफलता मिली।”




