लखनऊ सिंचाई विभाग से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। विभाग के अधिशासी अभियंता (Exn) राकेश कुमार सिंह को गबन के गंभीर आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है। यही नहीं, उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थनगर जिले में उनकी तैनाती के दौरान लगभग 15 करोड़ 67 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया। जांच में आरोप सही पाए जाने पर सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। विभागीय स्तर पर भी सख्त रुख अपनाते हुए वित्तीय अनियमितताओं की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
यह मामला सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार और लापरवाही की बड़ी मिसाल बन गया है। सरकार का कहना है कि जनता के धन के दुरुपयोग को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।






