32 C
Lucknow
Saturday, March 28, 2026

ईंधन संकट की अफवाहों पर विराम: डीज़ल, पेट्रोल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता—जयवीर सिंह

Must read

लखनऊ। डीज़ल, पेट्रोल और गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि प्रदेश में ईंधन की कोई कमी नहीं है। कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि सभी प्रकार के ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और जनता को किसी तरह की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की है। इस दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि देश में कहीं भी ईंधन की कमी न हो और सप्लाई चेन पूरी तरह सुचारु बनी रहे।

जयवीर सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग जमाखोरी कर कृत्रिम संकट पैदा करने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों को चिन्हित कर सीधे जेल भेजा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बाजार पर कड़ी नजर रखी जाए और किसी भी तरह की कालाबाजारी या जमाखोरी को तुरंत रोका जाए।
सरकार ने आम जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से ईंधन की खरीदारी या भंडारण न करें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि प्रदेश में डीज़ल, पेट्रोल और रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति व्यवस्था लगातार जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article