26 C
Lucknow
Wednesday, April 8, 2026

संघर्ष से सम्मान तक: मॉंट के मोहित राघव ने बनारस में बढ़ाया ब्रज का मान

Must read

मथुरा। मॉंट क्षेत्र के गांव निवासी मोहित राघव, पिता दिनेश राघव, ने अपने संघर्ष, मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ब्रज क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हाल ही में बनारस में आयोजित मध्य प्रदेश टूरिज्म इन्फेलुसर मीट 2026 में उन्हें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया, जो उनके लगातार प्रयासों और प्रतिभा का परिणाम है।
मोहित राघव की सफलता का सफर आसान नहीं रहा। जब उन्होंने कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में कदम रखा, तो कई लोगों ने इसे समय की बर्बादी बताया। रिश्तेदारों और आसपास के लोगों के ताने—“इन वीडियोज़ से क्या होगा?”—अक्सर उनके हौसले को चुनौती देते रहे। लेकिन मोहित ने इन नकारात्मक बातों को अपनी ताकत बनाया और अपने लक्ष्य से कभी पीछे नहीं हटे।
सीमित संसाधनों के बावजूद, मोहित ने अपने विज़न और समर्पण के साथ लगातार मेहनत जारी रखी। उन्होंने ब्रज की संस्कृति, पर्यटन और अपनी रचनात्मकता को डिजिटल माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया। धीरे-धीरे उनकी पहचान एक उभरते हुए कंटेंट क्रिएटर के रूप में बनने लगी।
बनारस जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगरी में मुख्यमंत्री के हाथों मिला सम्मान न केवल मोहित राघव के लिए, बल्कि पूरे ब्रज क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गया है। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि अगर इरादे मजबूत हों तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह नहीं रोक सकते।
मोहित राघव की यह कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि—
“शुरुआत छोटी हो सकती है, लेकिन सोच हमेशा बड़ी होनी चाहिए।”

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article