33.4 C
Lucknow
Sunday, March 1, 2026

धंसुआ में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, 46 रोगियों का चयन

Must read

– भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा ने किया शुभारम्भ

फर्रुखाबाद: धंसुआ (Dhansua) स्थित रामकिशोरी गेस्ट हाउस में आज नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर (Free eye camp) का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि सेवा ही परम धर्म है, और अशोक कटियार व नीलू कटियार द्वारा हर वर्ष किए जाने वाले सामाजिक कार्यों से विशेष रूप से उपेक्षित समाज को बड़ी राहत मिलती है। उन्होंने इसे मानवता की सच्ची सेवा बताते हुए कहा कि समाजसेवा को नैतिक जिम्मेदारी मानकर करना चाहिये।

कार्यक्रम में कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष व चेयरमैन विमल कटियार, दीपक गंगवार, चंदन कटियार, सरदार पटेल युवाहिनी के हनी कटियार, शिवम दूबे, आचार्य विजय कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। एंजिल अस्पताल कानपुर की विशेषज्ञ टीम भी पूरे समय मौजूद रही।

शिविर में आंखों का विस्तृत परीक्षण किया गया, जिसमें 46 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित कर कानपुर रवाना किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा ने भी अपनी आंखों का परीक्षण कराया। कार्यक्रम के अंत में संयोजक अशोक कटियार और नीलू कटियार ने आए हुए सभी अतिथियों, चिकित्सकों और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article