– जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने किया शुभारंभ
– बेतवा नहर प्रखंड प्रथम के अंतर्गत होंगे निर्माण कार्य
जालौन। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जालौन जनपद में 6 करोड़ 78 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। यह निर्माण कार्य बेतवा नहर प्रखंड प्रथम के अंतर्गत कराया जाएगा।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। सिंचाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नहरों और संबंधित परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे किसानों को पर्याप्त पानी मिल सके और खेती को लाभ हो।
इस मौके पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने परियोजनाओं की रूपरेखा और निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी दी।
जलशक्ति मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि किसानों और क्षेत्रीय लोगों को इसका जल्द लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाए और सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाकर किसानों की आय बढ़ाने में सहयोग किया जाए।


