फर्रुखाबाद: अंतरराष्ट्रीय संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय (Ishwari University) ओमनिवास जटवारा जदीद सेवाकेंद्र पर 29 वां स्थापना दिवस (Foundation day) धूमधाम के साथ मनाया गया। वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके शोभा दीदी ने ओमनिवास केंद्र की सेवाओं की 29 वर्षों की प्रगति रिपोर्ट सुनाते हुए कहा सभी के सहयोग के लिए आभार जताया।
उन्होंने नें कहा कि सुख पाने के लिए हम इच्छाओं की लाइन लगाए या आशाओ के ढेर क्योंकि सुख का ताला केवल संतुष्टी की चाभी से ही खुलता है नसीहत वो सच्चाई है जिस पर ध्यान से नहीं सुनते और तारीफ वो धोखा है जिस पर ध्यान देते है इन सबसे दूर रह सिर्फ भगवान हमारा साथी है तो सफलता हमारे कदम चूमेगी। उन्होंने आज के दिन अवगुणों का दान करने का संकल्प दिलाया।
बी के सतेंद्र नें कहा कि जितना हमारा दिल साफ उतना परमात्मा की दुआएँ साथ होंगी तो सबके प्रति शुक्रिया ही निकलेगा।,बहन अर्चना चतुर्वेदी नें कहा कि परमात्मा से हमें जो भी प्राप्त करना है तो उससे फरियाद ना करे बल्कि उसे याद करने का प्रयास करें,रास्ट्रीय कवी बहन भारती मिश्रा जी नें कहा कि हमारे जीवन में दो चीजें है प्रतिज्ञा और परीच्छा दृढ़ प्रतिज्ञ करने वालों को ईश्वर भी मदद करता है परीक्षा भी होगी लेकिन परीक्षा प्रतिज्ञा को कमजोर ना कर दे।
इसलिए बीच-बीच में चेकिंग करते रहे प्रतिज्ञा पावरफुल है या परीक्षा पावरफुल है.देव कुमार शर्मा कहा कि हम ब्रह्माकुमारी संस्था में अद्भुत शिक्षा की जागीर लेने आते हैं क्योंकि यहां ज्ञान के अलावा दूसरी चर्चा नहीं होती उन्होंने कहा कि हम किसी की गलती नोट करने के बजाय सहयोग का नोट दें यही सबसे बड़ा पुण्य है, जगतप्रकाश भाई नें भी अपने विचार व्यक्त किये पूनम बहन और एकता बहन ने सभी का पटका बैज तिलक से स्वागत किया एवं गीत भी प्रस्तुत किया।
इसके पश्चात सभी ने ब्रह्माकुमारी ओमनिवास सेंटर को बधाई देते हुए कहा कि जिनका जीवनमानवता की सेवा में समर्पित जीवन देवी तुल्य है जिससे जीवन में संतुष्टता और सरलता आती है यह एक भाग्य है कि हम अपने जीवन का कुछ ऐसा मानव मात्र की सेवा में लगा पाते हैं शोभा दीदी का जीवन दूसरों की सेवा में सफल रहा है इसके पश्चात सभी ने कैंडल लाइटिंग के साथ केक भी काट कर ब्रह्माभोजन कर धूमधाम से मनाया । इस अवसर पर जटवाड़ा अजीत केंद्र से संबंधित सभी केदो के भाई-बहन व श्रद्धालु बड़ी तादाद में मौजूद रहे।


