30 C
Lucknow
Thursday, March 19, 2026

सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह की सुप्रीम कोर्ट अपील पर 29 अप्रैल को सुनवाई, दोनों पक्षों ने कसी कमर

Must read

नई दिल्ली/फर्रुखाबाद। चर्चित “ ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड” में आजीवन कारावास की सजा काट रहे सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपील पर सुनवाई के लिए 29 अप्रैल की तारीख तय कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, यह अपील स्वीकृति (एडमिशन) के लिए सूचीबद्ध की गई है, जिस पर अब शीर्ष अदालत में अहम सुनवाई होगी। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। विजय सिंह की ओर से नए अधिवक्ता खड़े किये गए है, जो सुप्रीम कोर्ट में उनके पक्ष को मजबूती से रखने की रणनीति पर काम कर रहे है। वहीं केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से भी जवाब दाखिल करने के लिए वरिष्ठ वकीलों की टीम तैयार कर ली गई है।

इस बहुचर्चित मामले में एक अहम पहलू यह भी है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे पूर्व ऊर्जा मंत्री दिवंगत ब्रह्मदत्त द्विवेदी के पुत्र और वर्तमान सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी खुद इस केस में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वह स्वयं अधिवक्ता भी हैं और अपने पिता को न्याय दिलाने के लिए पूरी ताकत के साथ वर्षों से कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।

इस सुनवाई को लेकर राजनीतिक और कानूनी दोनों ही हलकों में हलचल तेज हो गई है। अब सबकी नजर 29 अप्रैल पर टिकी है, जब सुप्रीम कोर्ट इस मामले में आगे की दिशा तय करेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article