वरिष्ठ वकील डॉ. एपी सिंह बोले – हरिवंश सिंह ने पहल कर दिखाई दम
नई दिल्ली/लखनऊ। देश में यूजीसी से जुड़े मुद्दे को लेकर सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर पहल करने वाले नेताओं में पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सामने आये हैं । इस कदम के बाद राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के बीच चर्चा तेज हो गई है कि आज के दौर में बहुत कम नेता ऐसे हैं जो किसी बड़े मुद्दे पर खुलकर सामने आते हैं।
वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह का मानना है कि वर्तमान समय में कई नेता सार्वजनिक रूप से किसी संवेदनशील विषय पर खुलकर अपनी बात रखने से बचते नजर आते हैं। उनके अनुसार कुंवर हरिवंश सिंह ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाकर इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का प्रयास किया है। उन्होंने यह भी कहा कि कुंवर हरिवंश सिंह और राघवेन्द्र सिंह राजू की जोड़ी जमीनी स्तर पर सक्रिय दिखाई देती है।
देश में राजपूत समाज से जुड़े कई संगठन समय-समय पर बनते और समाप्त होते रहते हैं, लेकिन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जैसे पुराने संगठनों का नेतृत्व करने वाले नेताओं से समाज को उम्मीद रहती है कि वे सामाजिक मुद्दों को मजबूती से उठाएं। कुंवर हरिवंश सिंह को उद्योग जगत और राजनीति दोनों में पहचान रखने वाले नेता के रूप में देखा जाता है।
सामाजिक संगठनों के कई पदाधिकारियों का कहना है कि राजनीति में बहुत से लोग आते हैं, लेकिन जनता के बीच वही नेता अपनी अलग पहचान बना पाता है जो जमीनी स्तर पर सक्रिय रहता है।
भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह भी कई मौकों पर कुंवर हरिवंश सिंह के सामाजिक कार्यों और सक्रियता का उल्लेख कर चुके हैं।समर्थकों का कहना है कि कुंवर हरिवंश सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में कई बार समाज से जुड़े मुद्दों को सड़क से लेकर संसद तक उठाया।


