फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश सरकार (Government of Uttar Pradesh) में पूर्व मंत्री रही प्रभा द्विवेदी (late Prabha Dwivedi) के स्मृति दिवस पर प्रसिद्ध कवि डॉक्टर शिव ओम अंबर के निवास पर श्रद्धांजलि काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर शिवओम अंबर ने प्रभा द्विवेदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व प्रकाश डालते हुए कहा कि वह एक शिक्षाविद थी संवेदनशील हृदय रखने वाली राजनेता रहीं। मंत्री रहने के बावजूद भी उनके व्यक्ति से कभी भी किसी प्रकार का कोई दम्भ घमंड नहीं झलका ।
वास्तव में विवेक शिक्षा विद रही स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी के समय दुनिया से जाने के बाद समय ने श्रीमती द्विवेदी को राजनीति में लाकर खड़ा कर दिया जहां उन्होंने अपनी प्रतिभा और योग्यता से एक मुकाम बनाया। उनके पुत्र विधायक सदर मेजर सुनील दत्त द्विवेदी उनकी छाती को संभालते हुए समग्र जिले के विकास के लिए प्रयास रत हैं।
इस मौके पर वरिष्ठ कवि बृज किशोर सिंह किशन राम शंकर अवस्थी अबोध,महेशपाल सिंह उपकारी, युवा कवि उत्कर्ष अग्निहोत्री ,दिनेश अवस्थी डॉक्टर शिवओम अंबर ने काव्यांजलि अर्पित। कार्यक्रम की शुरुआत राम शंकर अवस्थी अवार्ड ने वाणी वंदना करके की। मौजूद सभी लोगों ने स्वर्गीय श्रीमती द्विवेदी के चित्र पर उसे पर पर करके उन्हें श्रद्धा नमन किया और उनके बताए गए रास्ते पर चलकर उनकी स्मृतियों को ताज बनाए रखने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का संचालन डा.शिव ओम् अंबर ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में सुधी मौजूद रहे।


