27 C
Lucknow
Thursday, April 2, 2026

पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार धरने पर बैठे, सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा

Must read

 

बरेली नवाबगंज में उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया जब पुलिस द्वारा पंडाल हटाए जाने से नाराज पूर्व मंत्री और सपा नेता भगवत सरन गंगवार एसडीएम आवास के सामने धरने पर बैठ गए। गुरुवार को उन्होंने दरी बिछाकर अकेले ही विरोध शुरू किया, जिसके बाद उनके समर्थन में सपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे।

बताया जा रहा है कि 15 मार्च को भगवत सरन गंगवार ने एसडीएम को 15 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा था। मांगों के निस्तारण न होने पर उन्होंने 2 अप्रैल को सरदार बल्लभ भाई पटेल चौक के पास धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की थी, जिसके लिए पंडाल भी लगाया गया था।

हालांकि, प्रशासन की ओर से धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई थी। एसडीएम उदित पवार के निर्देश पर पुलिस ने रात में ही पंडाल हटवा दिया। इस कार्रवाई से नाराज होकर पूर्व मंत्री सुबह एसडीएम आवास के सामने ही धरने पर बैठ गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने और समाधान निकालने में जुटा हुआ है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article