दुबई/तिरुवनंतपुरम। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट बंद होने के कारण बड़ा असर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पड़ा है। इसी बीच Emirates की तिरुवनंतपुरम से दुबई जा रही एक फ्लाइट को बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक दुबई एयरपोर्ट बंद होने की सूचना मिलने के बाद विमान को वापस मोड़ दिया गया और उसकी सुरक्षित लैंडिंग तिरुवंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कराई गई।
फ्लाइट के वापस लौटने के बाद यात्रियों को विमान से उतारकर एयरपोर्ट के टर्मिनल पर शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्था कर रहा है।
बताया जा रहा है कि दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अस्थायी रूप से बंद होने के कारण कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा है। एयरलाइंस यात्रियों को नई जानकारी और आगे की यात्रा को लेकर निर्देश दे रही हैं।
दुबई एयरपोर्ट बंद, एमिरेट्स की फ्लाइट तिरुवनंतपुरम वापस लौटी


