32.3 C
Lucknow
Monday, March 16, 2026

महाजंग के बीच एयर इंडिया का बड़ा फैसला, दुबई की सभी उड़ानें आज रद्द

Must read

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच एहतियातन बड़ा फैसला लेते हुए एयर इंडिया ने दुबई आने-जाने वाली सभी उड़ानों को आज के लिए रद्द कर दिया है। इस फैसले के बाद यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, हालांकि एयरलाइन ने यात्रियों के लिए रिफंड की सुविधा भी उपलब्ध कराई है।
जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया के साथ-साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस की भी दुबई रूट की सभी उड़ानें आज के लिए रद्द कर दी गई हैं। सुरक्षा कारणों और मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
एयरलाइन की ओर से कहा गया है कि जिन यात्रियों की उड़ानें रद्द हुई हैं, वे अपनी टिकट कैंसिल कराकर पूरा रिफंड प्राप्त कर सकते हैं या फिर अपनी यात्रा को किसी अन्य तारीख के लिए रीशेड्यूल करा सकते हैं।
एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।
इस फैसले के बाद दिल्ली समेत कई एयरपोर्ट पर दुबई जाने वाले यात्रियों की यात्रा योजनाओं पर असर पड़ा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article